ग्वालियर /विगत ग्यारह जून को ग्वालियर में नागरिक सहकारी बैंक के चुनाव संपन्न हुए थे।चुनाव के पश्चात दिनांक 14/06 को निर्वाचित डायरेक्टर की बोर्ड की पहली बैठक हुई।जिसमे श्री पुरुषोत्तम गुप्ता को बैंक का डायरेक्टर मनोनित किया गया।

इसके पूर्व भी श्री गुप्ता बैंक के दो बार डायरेक्टर रह चुके थे।पुरुषोत्तम भिंड जिले के प्रख्यात एडवोकेट स्व श्री द्वारिका प्रसाद बिलैया जी के छोटे पुत्र हैं।आप वर्तमान में हरिशंकरपुरम में निवास करते हैं।व्यवसाय की दृष्टि से आप चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं।आपका कार्यालय माधवनगर गेट पर स्थित है। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ जनों ने उनको बधाई दी।