ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के माध्यम से भारत के युवाओं को बड़ी संख्या में सेना से जोड़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के दूरगामी परिणाम राष्ट्र और युवाओं के हित में ही होंगे। युवाओं को मात्र साढे 17 वर्ष की आयु में ही सेना के द्वारा प्रशिक्षित कर उसे एक सक्षम युवा एवं कौशल से युक्त युवा के रूप में तैयार किए जाने की इस योजना से विपक्षी पार्टियां ईर्ष्या कर रही हैं। इसलिए वह देश के युवाओं को भ्रमित करके इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित करना चाहती हैं।
डॉ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व समाप्त होने की ओर है। ऐसे में वह युवाओं को भ्रमित करके इस देश का अहित करने पर तुली हुई है। मैं युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि वे एक बार सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस योजना के बारे में जो आधिकारिक जानकारी दी जा रही है उसे ध्यान से सुने और पढ़ें। मोदी सरकार ने कोरोना काल में भर्ती से वंचित रहने वाले युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना की आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी है। इस योजना के लागू होने के पश्चात शासकीय ही नहीं अपितु प्राइवेट सेक्टर में भी बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवाओं की डिमांड बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि युवा विपक्ष के बहकावे में न आएं और केंद्र सरकार पर भरोसा रखें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी किसी भी कीमत पर युवाओं का अहित नहीं होने देंगे। वे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह से संकल्पित हैं। आज भारत में 21 वर्ष के कितने ऐसे युवा हैं जिनके पास दस लाख रुपए की स्वयं की पूंजी हो और काम करने का कौशल भी हो, यह योजना निःसंदेह युवाओं का भविष्य संवारने वाली योजना है।
युवाओं को गुमराह कर रहा है विपक्ष : डॉ नितेश शर्मा
RELATED ARTICLES