Homeमध्यप्रदेशबागियों को प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी 3 बजे तक नाम वापस लो...

बागियों को प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी 3 बजे तक नाम वापस लो अन्यथा 6 वर्ष का निष्कासन

नगरीय निकाय चुनाव में जहां नाम वापसी के लिए अब कुछ घण्टों का ही समय शेष है वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ रहे बागियों  के खिलाफ सख्त फरमान जारी करते हुए उनसे शाम 3 बजे के पहले अपना पर्चा वापस लेने की चेतावनी दी है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री सबनानी द्वारा जारी पार्टी के अधिकृत पत्र में जानकारी दी है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है  की  पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के अतिरिक्त यदि अन्य कार्यकर्ताओं ने फार्म भरा है  उससे आग्रह करके हट जाने को कहा जाए यदि इसके बावजूद भी वह चुनाव लड़ते है तो वह पार्टी से 6 वर्ष के लिए स्वतः ही निष्कासित हो जाएगा।
पत्र में ऐसे बागी कार्यकर्ताओं के पते व मोबाईल नम्बर तत्काल प्रदेश को भेजे जाने की बात भी कही गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments