Homeग्वालियर अंचल6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक होगा...

6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक होगा मतदान,मतदाताओं से निर्भीक होकर वोट डालने की अपील

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022
जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान की तैयारियाँ पूर्ण ,सभी 1421 मतदान केन्द्रों में पहुँचे मतदान दल
ग्वालियर / जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम ग्वालियर, नगर पालिका डबरा, नगर परिषद आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर व मोहना के अंतर्गत बनाए गए सभी 1421 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराने के लिये मंगलवार को मतदान दल पहुँच गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 6 जुलाई को प्रात: 7 बजे से सायंकाल 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 17 जुलाई को होगी।
ग्वालियर नगर पालिक निगम के सभी 1169 मतदान केन्द्रों पर तैनात किए गए मतदान दलों को यहाँ शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर से ईवीएम सहित अन्य मतदान सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी मतदान दलों व सुरक्षा बल को विशेष वाहन द्वारा मतदान केन्द्रों तक पहुँचाया गया। इसी प्रकार नगर पालिका डबरा के मतदान दलों को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर डबरा से मतदान सामग्री उपलब्ध कराकर यहाँ के सभी 165 मतदान केन्द्रों तक पहुँचाया गया। नगर परिषद पिछोर के मतदान दलों को नगर परिषद पिछोर के मतदान दलों को शासकीय बालक उमावि पिछोर, नगर परिषद बिलौआ के मतदान दलों को शासकीय जवाहर उमावि बिलौआ, नगर परिषद भितरवार के मतदान दलों को शासकीय उत्कृष्ट उमावि भितरवार, नगर परिषद आंतरी के मतदान दलों को अशासकीय बापू. उमावि आंतरी और नगर परिषद मोहना के मतदान दलों को अशासकीय सेन्ट एंथोनी स्कूल मोहना से मतदान सामग्री वितरित की गई। इसके बाद विशेष वाहनों द्वारा मतदान दलों व पुलिस बल को मतदान केन्द्रों तक पहुँचाया गया। ज्ञात हो नगर परिषद आंतरी, बिलौआ व पिछोर में 15 – 15 और नगर परिषद भितरवार में 22 व मोहना में 20 मतदान केन्द्र हैं।

प्रेक्षक श्री शर्मा ने लिया मतदान सामग्री वितरण का जायजा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन पर निगरानी रखने के लिये नियुक्त किए गए प्रेक्षक श्री बी एम शर्मा ने भी मंगलवार को आदर्श विज्ञान महाविद्यालय पहुँचकर मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments