Homeदेशरुपया पहुंचा 80 पार, जून में 1.3 करोड़ बेरोजगार...

रुपया पहुंचा 80 पार, जून में 1.3 करोड़ बेरोजगार…

कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मॉनसून सत्र (Monsson Session) के दौरान एक बार फिर महंगाई (Inflation) और बेरोजगारी (Unemloyment) को लेकर सरकार पर हमला किया है. उन्होंने ट्वीट (Tweet) करते हुए कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया 80 के पार पहुंच गया है, गैस सिलेंडर (LPG) भी 1 हजार रुपये के पार पहुंचा, जून में बेरोजगारी का आंकड़ा 1.3 करोड़ आया है और अनाज पर भी जीएसटी (GST) का भार लाद दिया है. एसे में जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे ‘असंसदीय’ है, प्रधानमंत्री जी.

इससे पहले महंगाई, बेजरोजगारी, जीएसटी और अग्निपथ स्कीम को लेकर कांग्रेस ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया और बैनर पकड़े नजर आए. उधर विपक्ष के हंगामे के बाद संसद में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. दरअसल मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन्ही मुद्दों पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था जिसे स्वीकार नहीं किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments