नई दिल्ली /नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार दूसरे दिन जारी है। यह तीसरा मौका है, जब ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच सोनिया से पूछताछ के विरोध में आज भी कांग्रेसी मार्च निकाल रहे हैं। वहीं पुलिस की ओर से भी सख्ती जारी है और विजय चौक पर कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है। यही नहीं कांग्रेस मुख्यालय के बाहर तो कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। यहां भी पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया है
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ लगातार दूसरे दिन भी जारी
RELATED ARTICLES