शारीरिक एवं मानसिक विकास करता है योग: चाकणकर
ग्वालियर/ बदलती लाइफस्टाइल के चलते बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि योग से तन व मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि आप नियमित रूप से योग करेंगे, तो कई बीमारियों से दूर रहेंगे और साथ ही आपका शारीरिक व मानसिक विकास भी तेजी से होगा। उपरोक्त उदगार जिला योग प्रभारी श्री दिनेश चाकणकर ने रेडिएंट स्कूल नया बाजार ग्वालियर में आयोजित जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ करते हुए कही ।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री सत्येद्र रईखेड़ा, श्री विजय गुप्ता जी संस्थापक रेडियेन्ट स्कूल,श्रीमती नेहा पटेल हृषीकेश वशिष्ठ थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्वालियर की डॉ. प्रतिमा वशिष्ठ ने की।
पूर्व जिला योग प्रभारी श्री ऋषिकेश वशिष्ठ ने कहा योग साधना से हम सर्वश्रेष्ठ का चुनाव करने की क्षमता , उससे जुड़ने की क्षमता और निकृष्ट का त्याग ,बुराइयों ,बुरी आदतों, बुरे विचारों से मुक्ति प्राप्त करते हैं ।योग सबको शक्तिशाली बनाता है ,यही स्वामी विवेकानंद जी ने हम सबको समझाया है । आज दिनांक 27 अगस्त 2022 को प्रातः 9:30 बजे द्वित्तीय जिला योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत से हुआ ।
9 से 14 वर्ष सब जूनियर वर्ग,14 से 18 वर्ष जूनियर एवं 18 वर्ष से ऊपर बालक/ बालिका वर्ग में विभिन्न प्रकार की योगासन प्रतियोगिता जैसे ट्रेडीशनल योगासन, आर्टिस्टिक एकल,युगल योगासन प्रतियोगिता ,रिदमिक युगल संपन्न हुईं । लगभग 275 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया और अपने सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन किया ।
ग्वालियर योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन एसोसिएशन कोषाध्यक्ष श्री अरुण शर्मा ने अतिथि एवं प्रतिभागियों के स्वल्पाहार की सुंदर व्यवस्था की । अतिथियों का स्वागत डॉ.प्रतिमा वशिष्ठ , श्रीमती किरण वर्मा ,श्री योगेंद्र सिंह राजावत ,श्री मुन्ना सिंह परिहार ने किया । योगासन प्रतियोगिता के जज रेफरी श्री दीपेन्द्र तिवारी , श्री प्रवेश जाटव, श्री मुन्ना सिंह परिहार ,कुमारी रिचा राठौर ,श्रीमती आराधना तिवारी रहे ।श्री गगन कुशवाह, योगी योगा क्लासेज के संचालक श्री राहुल कुशवाह, श्री मुकेश गोस्वामी तपस योगा स्टूडियो, श्रीमती पूनम भदौरिया एवं जितेंद्र यादव चेतन चहा, पवन श्रीवास्तव, इशु प्रजापति, नीरज तोमर, सुरुचि श्रीवास्तव, किरण, सभी विद्यालयों के योग एवं खेल के प्रशिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई । जिला योगासन प्रतियोगिता के प्रायोजक श्री अभिसार वर्मा मिशन आर्गनिक एवं श्रीमती किरण वर्मा रहे ।दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण कल दिनांक 28अगस्त 2022 को रेडिएंट स्कूल,नया बाजार,लश्कर , ग्वालियर में ही प्रातः 9 बजे होगा