Homeधर्म कर्ममुख्यमंत्री शिवराज ने सपत्नीक दतिया में पीतांबरा माई शक्तिपीठ पर की...

मुख्यमंत्री शिवराज ने सपत्नीक दतिया में पीतांबरा माई शक्तिपीठ पर की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपत्नीक दतिया में पीतांबरा माई शक्तिपीठ पर प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा- अर्चना की वे इसके तुरंत बाद वे ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे।

विमानतल पर केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से  सौजन्य भेंट की। इससे पूर्व आज प्रातः मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सपत्नीक ट्रांजिट विजिट पर वायुमार्ग से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर हुआ। विमानतल पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से जिले के विकास और प्रगति को लेकर उन्होंने चर्चा कीमुख्यमंत्री श्री चौहान विमानतल से हेलिकॉप्टर द्वारा दतिया के लिए रवाना हो गए।

विमानतल पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर व श्री हरीश मेवाफरोश तथा अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे व एडीएम श्री इच्छित गढ़पाले सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments