अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ग्वालियर के प्रतिष्ठित खेल संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के पूर्व कुलपति दिलीप दुरेहा,प्रभारी कुलपति विवेक पांडेय सहित कुल पांच प्रोफेसर्स के खिलाफ छेड़छाड़ की FIR दर्ज की गई। योगा टीचर (30) का आरोप है कि जब वह क्लास लेने जा रही थीं तो पूर्व कुलपति ने पकड़कर छेड़छाड़ की। घटना मार्च 2019 की है। पीड़िता की जब कही सुनवाई नहीं हुई तो वह सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है
जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर महिला ने 14 अक्टूबर 2019 को गोला का मंदिर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक के यहां 15 अक्टूबर 2019 को शिकायत की। जिसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आंतरिक कमेटी का मामला है। केस दर्ज नहीं किया गया है। इसके बाद मामला जिला कोर्ट फिर हाई कोर्ट भी पहुंची। अंत में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पीड़िता ने फिर से न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां आवेदन पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गोला का मंदिर थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था।