Homeखेलटी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने...

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें होंगी आमने सामने

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की सबसे बड़ी भिड़ंत का स्टेज तैयार हो चुका है। आज रविवार भारत और पाकिस्तान की टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्रांउड में दोपहर 1.30 बजे खेलने उतरेंगी तो करीब 1 लाख दर्शक स्टेडियम में और लगभग 30 करोड़ लोग TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका लुत्फ उठाएंगे। मौसम के फ्रंट पर भी राहत की खबर है। कल तक मैच के दौरान बारिश के आसार 90% थे। अब इसकी आशंका घटकर 15% रह गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अभी तक 6 बार आमने-सामने हुई हैं। भारत ने पांच बार बाजी मारी है वहीं पाकिस्तान को एक मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में UAE में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।

टी-20 फॉर्मेट में ओवरऑल दोनों टीमों की बीच 11 मुकाबले खेले गए हैं। 7 मैच में भारत को जीत मिली है। 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है। इसमें भारत ने बॉल आउट में जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments