Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : इंग्लैंड के हाथों भारत की शर्मनाक हार...

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल : इंग्लैंड के हाथों भारत की शर्मनाक हार ,रो पड़े रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस हार के साथ भारत का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर टूटा है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का आखिरी फाइनल 2014 में खेला था, जहां श्रीलंका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड का सामना अब फाइनल में पाकिस्तान से 13 नवंबर को होगा। बात मुकाबले की करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 168 रन बनाए थे। इस स्कोर को इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए 16 ही ओवर में हासिल कर लिया। बटलर ने 80 तो हेल्स ने 86 रनों की नाबाद पारी खेली।

रोहित शर्मा को डगआउट में रोता देखा गया

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को डगआउट में रोता देखा गया है। इस शर्मनाक हार के बाद कप्तान की आंखें नम थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बोर्ड पर 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन लगाए थे। इस स्कोर को इंग्लिश टीम ने जोस बटलर और ऐलेक्स हेल्स की तूफानी पारियों के दम पर मात्र 16 ही ओवर में हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड अब 13 नवंबर को मेलबर्न में खिताबी जंग के लिए बाबर आजम की पाकिस्तान से भिड़ेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments