Homeउत्तरप्रदेशनाराज अधिवक्ताओं ने हाईवे को किया जाम

नाराज अधिवक्ताओं ने हाईवे को किया जाम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाराज अधिवक्ताओं ने लखनऊ-रायबरेली हाईवे को जाम कर दिया। बता दें कि 2 वकीलों की पिटाई से अधिवक्ता नाराज थे। वहीं वकीलों ने कोतवाली में घुसकर 2 पुलिसकर्मियों से मारपीट की और कुछ पुलिसकर्मियों को हाईवे पर गिराकर पीटा। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच कई बार हाथापाई हुई। वकीलों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी छोड़ा। इसके बाद नाराज वकील कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। शनिवार सुबह 10 बजे से ही लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर 8 किमी तक लंबा जाम लग गया है। नाराज अधिवक्ता पुलिसकर्मियों पर 2 वकीलों को पीटने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि घटनास्थल पर डीसीपी साउथ राहुल राज समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। लगातार वकीलों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments