Homeग्वालियर अंचलराष्ट्रीय एकात्मता यात्रा पर पूर्वोत्तर से आए 27 प्रतिनिधियों का ग्वालियर में...

राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा पर पूर्वोत्तर से आए 27 प्रतिनिधियों का ग्वालियर में भव्य स्वागत

ग्वालियर/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सन 1966 से चली आई अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन कि राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के तहत पूर्वोत्तर से आए 27 प्रतिनिधियों को ग्वालियर में भव्य रुप से स्वागत किया गया।
इस यात्रा के दौरान डॉ कुलदीप चतुर्वेदी के घर ठहरे असम तथा त्रिपुरा के दो विद्यार्थी शंकर छेत्री और गौरव जमाटिया का घर पर आत्मीय स्वागत किया साथ अपने यहां की गतिविधियों से परिचय कराते हुए व्यास पीठ आदिश परम पूज्य स्वामी श्री शशि भूषण दास जी महाराज जी से आशीर्वाद स्वरूप परिचय कराया
इस यात्रा के दौरान विद्यार्थि “विविधता में एकता” का भाव लेकर “अलग भाषा अलग वेश फिर भी अपना एक देश” का नारा लगाते हुए विभिन्न प्रदेश में जाकर उस प्रदेश का खान पान रहन सहन रीति नीति तथा संस्कृति के बारे में जानते हुए अपना 2023 कि इस यात्रा को पूर्ण करते हुए अपने प्रांत लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments