Homeखेलऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ऑलराउंडर बेन कटिंग ने किया किस तभी शोएब मलिक आ...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ऑलराउंडर बेन कटिंग ने किया किस तभी शोएब मलिक आ गए

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग भी पीएसएल के चलते इस समय पाकिस्तान में हैं. सिर्फ कटिंग ही नहीं उनकी पत्नी भी लीग में बिजी हैं. दरअसल कटिंग की पत्नी एरिन हॉलैंड प्रेजेंटर हैं. लीग के बिजी शेड्यूल के बीच एरिन और कटिंग एक दूसरे के लिए वक्त निकाल रहे हैं. एरिन ने इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वो अपने पति कटिंग को किस करती हुई नजर आ रही है.वीडियो वायरल होने के बाद एरिन और कटिंग से ज्यादा चर्चे तो पाकिस्तानी दिग्गज शोएब मलिक की हो रहे हैं. दरअसल कटिंग से मिलते ही एरिन ने उन्हें किस किया. वो उन्हें किस कर ही रही थी, तभी शोएब मलिक आ गए और उनसे बात करने लगे.

एरिन ने वीडियो शेयर करते हुए कटिंग के लिए लिखा कि सप्ताह, महीनों के अलावा, हम दुनिया में कहीं भी हो, मगर आपके साथ हमेशा घर जैसा लगता है. शोएब मलिक से सहमत हूं कि इसके लिए 10 मिनट के हग की जरूरत थी. कटिंग और शोएब मलिक लीग में कराची किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं. हालांकि उनकी टीम को पिछले मैच में मुल्तान सुल्तान के हाथों 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments