#WATCH दिल्ली: होली उत्सव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने साथ में होली का जश्न मनाया। #Holi2023 pic.twitter.com/S5vL4qKNuR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023
होली के दिन दिल खिल जाते हैं वाला नजारा बुधवार (8 मार्च) को दिखाई दिया. रंगों के त्योहार में रंगों से सराबोर गुजिया और भांग के संग पूरे देश में सुबह- सवेरे होली की धूम मची
होली उत्सव पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने साथ में होली का जश्न मनाया. दोनों ने इस दौरान एक साथ डांस भी किया.
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सभी को होली की बधाई दी. उन्होंने बताया कि उनके यहां अमेरिका के मंत्री आए हैं उनके साथ उन्होंने होली का त्योहार मनाया. वो बड़े उत्साह के साथ यहां होली मना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में होली उत्सव में लोगों ने धूम-धाम से होली खेली. यहां लोगों ने फूलों की होली खेली. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में होली का जश्न मनाया.
पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर कहा सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे.
राजस्थान के जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई. इस दौरान महिला जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं.
#WATCH राजस्थान: जैसलमेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। (07.03)#Holi2023 pic.twitter.com/RiX3C1qyQI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023