जब एक जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं तो आम जनता की क्या बिसात वह तो बेचारी घास कूड़ा है। आप सोच रहे होंगे आखिर हम ऐसा क्यों लिख रहे हैं? तो हम बताना चाहेंगे ग्वालियर स्मार्ट सिटी कारपोरशन की सी ई ओ नीतू माथुर की एक जनप्रतिनिधी को दरकनार करने की निरंकुश कार्यशैली ने हमें यह लिखने को मजबूर कर दिया है। उनके द्वारा जनता की परेशानी का समाधान करने वाले जनप्रतिनिधियों को कितनी तवज्जो दी जाती है इसका प्रमाण है वार्ड 58 की पार्षद व सत्ताधारी दल भाजपा की महिला नेत्री अपर्णा पाटील का नीतू माथुर को अपने वार्ड की एक समस्या की अनदेखी करने पर उसका मौका मुआयना करने के लिए भेजा आमंत्रण पत्र जिसे नीतू माथुर ने दरकिनार कर दिया।
आमंत्रण के समय अपर्णा पाटील लगातार उनका इंतजार करती रही लेकिन नीतू माथुर ने जैसे उनके पत्र को हवा में ही उड़ा दिया वह नहीं आई और समस्या भी जस की तस बनी हुई है बाद में नीतू माथुर को आमंत्रित करने के लिए अपर्णा पाटील अपने फेसबुक पोस्ट से भी लाइव वीडियो डालकर उन्हें यह बताती देखी गईं की वह उनका निर्धारित समय पर इंतजार कर रही हैं। बावजूद इसके नीतू माथुर वहां नहीं आईं।
यह भी जान लीजिए की आखिर अपर्णा पाटील ने अपने पत्र में नीतू माथुर को क्या लिखा था ।
आमंत्रण
आदरणीय नीतू माथुर जी
सीईओ स्मार्ट सिटी, ग्वालियर
विषय: रात्रि 10 बजे वार्ड परिक्रमा का आमंत्रण।
विगत महीने भर से अधिक समय से मेरे वार्ड में संधारित स्ट्रीट लाइट्स की आपूर्ति बंद है। मेरे पास खराब स्ट्रीट लाइट्स से संबंधित सैकड़ों शिकायतें लंबित हैं। रोज नगर निगम के बिजली विभाग का चक्कर लगाती हूं। एक ही जवाब मिलता है संधारण का सामान नहीं आया। आपसे भी इस बाबत कई बार संपर्क कर चुकी हूं। पर समस्या जस कि तस।
पूरे वार्ड के बड़े हिस्से में रात को फैला अंधकार वास्तव में खौफनाक होता है। विशेष रूप से बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं के लिए। कई बार रात को इस अंधेरे में निकलकर में खुद इसका अनुभव करती हूं।
आदरणीय मैं कल दिनांक 19 अप्रैल को आपको रात्रि 10 बजे से 11 बजे तक अपने वार्ड 58 में आमंत्रित करती हूं। मैं और आप मेरी स्कूटर से पूरी वार्ड में घूमेंगे। ताकि आपको इन अंधेरे की दहशत का अनुमान लग सके। वैसे भी महिलाओं का दर्द हम महिलाएं ही समझ सकती हैं। मैं रात्रि 10 बजे माधवनगर गेट पर आपका इंतजार करूंगी।
अपर्णा पाटिल
पार्षद वार्ड 58
अपर्णा पाटिल से आज shabdshaktinews ने इस विषय को लेकर बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे रात्रि 11:00 बजे तक नीतू माथुर का इंतजार करती रही और इसके लिए वे लगातार फेसबुक लाइव के माध्यम से उन्हें आगाह भी करती रही परंतु नीतू माथुर नहीं आई श्रीमती पाटिल ने
इस बारे में बताया की अभी तक उनके वार्ड की स्ट्रीट लाइट समस्या का समाधान नहीं हुआ है और पूरे वार्ड के वाशिंदे बेहद परेशान है उन्होंने बताया कि इसको लेकर नीतू माथुर ने उन्हें व्हाट्सएप पर जरूर यह बात कही की वह शीघ्र ही समस्या का समाधान करेंगी श्रीमती पाटिल न कहा
की एक जनप्रतिनिधि के बुलावे को वह भी व्यक्तिगत समस्या को न लेकर जनता की समस्या को लेकर दिया गया आमंत्रण था उसे हवा में उड़ाना बिल्कुल ठीक नहीं है और इसको लेकर वह बड़े स्तर पर कार्यवाही करेंगी ।