ग्वालियर – ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर कोरोना पॉजिटिव
–
पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर उनके पुत्र महा आर्यमन सिंधिया और अब उनके गृह नगर ग्वालियर में उनके सबसे खासमखास माने जाने वाले प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। अब यह सवाल जोरों पर है कि क्या सिंधिया और उनके निकट रहने वाले सभी नेताओं मंत्रियों को एहतियातन कोरोना जांच करा लेना चाहिए। हालांकि श्री सिंधिया और अब प्रद्युम्न सिंह ने पहले ही ट्विट करके अपने संपर्कितों को इसके प्रति आगाह कर दिया है। उधर ग्वालियर में लगातार पॉजिटिव आ रहे कोरोना केसेस के मद्देनजर शहर वासियों की चिंता बढ़ गई है, विशेषज्ञों ने शहर वासियों से सावधान रहकर कोरोना गाइडलाइन के पालन व साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की है।
ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर को अस्वस्थ महसूस होने पर जांच के उपरांत यह पता चला की वे कोरोना पॉजिटिव हैं ,ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न ने शोसल मीडिया प्लेटफार्म पर टीवीट कर कोरोना पॉजिटिव की सूचना साझा की प्रधुम्न सिंह तोमर ने सभी से भी आग्रह करते हुए कहा कि – जो भी मेरे संपर्क में आए हो अपनी जांच अवश्य कराए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। क्षमाप्रार्थी हूँ कि- अस्वस्थ होने के कारण आपके बीच-आपकी सेवा में उपस्थित नही हो पा रहा हूँ|ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने सभी से मास्क लगाने और कोरोना से वचाव रखने की अपील की