Homeप्रमुख खबरेंबसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सखवार भाजपा...

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सखवार भाजपा में हुए शामिल

मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष  राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिलायी सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक, विधायक दल के पूर्व नेता एवं कांग्रेस नेता श्री सत्यप्रकाश सखवार ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के विकास कार्यां से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री सखवार का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ मुरैना जिले से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्री राधाकृष्ण पचौरी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान श्री सत्यप्रकाश सखवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ना कोई संगठन है, ना ही कोई नेता है, ना ही कोई विधान है। कांग्रेस गुटों की पार्टी है और गुटों में लड़ रहे हैं। क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। कांग्रेस में मेरी लगातार उपेक्षा हो रही थी। कांग्रेस ने पूरे देश के दलितों के साथ कुठाराघात करने का काम किया है। कांग्रेस ने मुझे पिछला चुनाव हराने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमें जो दायित्व देगी हम उस पर खरे उतरेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments