किया चरण पादुका का पूजन
ग्वालियर / संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर के निर्माण के लिये हर जिले से पवित्र जल और मिट्टी एकत्रित करने के लिये निकली “समरसता यात्रा” बुधवार को संगीत की नगरी बांस शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष एवं रथयात्रा प्रभारी श्री घनश्याम पिरौनिया के नेतृत्व में ग्वालियर पहुंची थी। आज शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने यात्रा की अगवानी की । समरसता यात्रा के साथ आयी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की चरण पादुकाओं को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह अपने सिर पर धारण कर ग्वालियरवासियों की ओर से सम्मान व श्रद्धाभाव प्रकट किया। विशेष रूप से हरिद्वार की साध्वी सुश्री रंजना दीदी भी इस रथयात्रा साथ में चल रही थी।
इस अवसर पर संत रविदास रथयात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर दुकानदारों, व्यापारियों सहित शहर वासियों ने रथयात्रा का शहर में जगह जगह आतिशबाजी चलाकर, पुष्प वर्षा कर, गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
संत रविदास रथ यात्रा गुरुवार को रामा जी पुरा से पूजन अर्चन के साथ प्रारंभ हुई उसके बाद यह रथयात्रा 15 ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के गेंडे वाली सड़क, काजल टॉकीज, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़ा पहुंची जहां से हनुमान चौराहा होते हुए लक्ष्मीगंज तिराहा से होती हुई विकास साहू के पंप से होती हुई गोल पहाड़िया चौकी पर पहुंचकर जनसंवाद हुआ। उसके बाद यह रथयात्रा ग्राम बरई से होते हुए घाटीगांव पहुंची उसके बाद संत रविदास रथ यात्रा मोहना पहुंची । जहां पर रथयात्रा ने रात्रि विश्राम किया। रथ यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य ने नवाचार करते हुए संत श्री रविदास जी का रथ बना कर गांव-गांव जाकर संत श्री रविदास जी की पादुका पूजन करा रहे हैं।
इस अवसर पर महानगर में लोगों द्वारा पादुका पूजन अर्चन किया जा रहा था। वहीं दुकानदार भाई भी अपने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर माला के साथ श्री रविदास जी महाराज की पादुका का पूजन कर रहे थे। वहीं शहर वासियों के द्वारा रथयात्रा का शहर में जगह जगह आतिशबाजी चलाकर, पुष्प वर्षा कर, गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर गोल पहाडिया पर जनसंवादके दौरान म. प्र. शासन के पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, रथयात्रा प्रभारी श्री घनश्याम पिरोनिया एवं हरिद्वार की साध्वी सुश्री रंजना दीदी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने संबोधित किया। स्वागत भाषण पूर्व सभापति राकेश माहौर ने किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री मनीष राजौरिया,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, अरविंद वैदोरिया, कनवर मंगलानी, मदन छिरौलिया, मंडल अध्यक्षगण महेंद्र श्रीवास्तव, विनय शर्मा, रामदास मिश्रा, केशव मंसूरिया, धर्मेंद्र कुशवाह, रमेश सेन, दीपक जोशी, केशव राजपूत, अशोक साहू, गिरजा गर्ग, राजकुमार प्रजापति, बालचंद विश्वकर्मा, ज्योति इमली राकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले ने किया एवं आभार मंडल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा ने किया।