लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहली बार संसद पहुँचे हैं.
आज ही सुबह लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी करते हुए राहुल गांधी की सांसद सदस्यता बहाल करने की जानकारी दी थी.
राहुल गांधी ने संसद पहुंचने पर पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नमन किया.
इसके बाद कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया. ‘राहुल गांधी ज़िंदाबाद’ के नारे भी लगाए गए. वहीं, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने खुशी में संसद परिसर में मिठाई भी बांटी.
2019 में राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ को लेकर दिए एक बयान दिया था. जिसे लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी सूरत की निचली अदालत पहुंचे थे.
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi pays tributes to Mahatma Gandhi at the Parliament House.
Lok Sabha Secretariat restored Rahul Gandhi's Lok Sabha membership today after Supreme Court stayed his conviction in the ‘Modi’ surname remark case. pic.twitter.com/jU9bWXG6UL
— ANI (@ANI) August 7, 2023
निचली अदालत ने राहुल गांधी को दो साल की सज़ा सुनाई थी. अदालत के इस फ़ैसले के 24 घंटे के बाद ही लोकसभा की उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी.
हालांकि, बीते शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की सज़ा पर रोक लगा दी थी. इसके बाद उनकी सदस्यता बहाल की गई है.