HomeBreakingजनता ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं दिखाई रुचि...

जनता ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं दिखाई रुचि केवल नेता ही सड़कों पर मंच सजाकर करते दिखाई दिए हो हल्ला

प्रवीण दुबे

ग्वालियर में मंगलवार को आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शहर वासियों की आशातीत भीड़ नहीं जुटने से पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार सरगर्म हो चला है। हालांकि शहर की तीन विधानसभाओं में पार्टी से जुड़े नेताओं ने बड़े बड़े मंच ,बैनर होडिंग के साथ  शक्ति प्रदर्शन करके चौराहे चौराहे जमकर हो हल्ला किया  लेकिन इनमें जनता की सहभागिता नहीं के बराबर ही दिखाई दी।

क्लिक करके देखें वीडियो झंडे हिलाकर हो हल्ला करते भाजपाजन जनता कहीं नजर नहीं आ रही
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पिछले दो दिनों से भाजपा के भीतर माहौल गर्माया हुआ था। शहर के डेढ़ सैकड़ा से अधिक स्थानों पर तमाम नेताओं को मंच सजाकर यात्रा के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई थी। इस व्यवस्था में भाजपा यह भूल गई कि यह नेताओं के लिए नहीं बल्कि जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही है।
इसका परिणाम आज देखने को मिला एक तरफ शहर में लाखों के होडिंग मंच चमक रहे थे तो दूसरी ओर जिसके लिए यह यात्रा निकाली जा रही थी वह जनता कहीं नजर नहीं आ रही थी। शहर के सामाजिक धार्मिक संगठनों,संस्थाओं आदि का न तो एक भी बैनर था न मंच, सड़कों पर भी लोग स्वागत के लिए बाहर नहीं निकले केवल भाजपा के नेतापुत्रों और टिकिट की चाह रखने वाले नेताओं के बीच होडिंग की प्रतिस्पर्धा जरूर दिखाई दी।

जन आशीर्वाद यात्रा के आज के फ्लॉप शो के बाद जहां पार्टी के भीतर तरह तरह की चर्चाएं सरगर्म हो गईं हैं वहीं शहर वासी भी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते दिखाई दिए। भाजपा का एक धड़ा आज भीड़ न जुटने के पीछे पार्टी की रणनीति को ही जिम्मेदार मान रहा है। नाम न छापने की तर्ज पर कई पार्टी नेताओं ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में न तो मुख्यमंत्री आए और न ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर जो नेता यात्रा में शामिल थे उनका ग्वालियर में ज्यादा प्रभाव नहीं होने से भीड़ नहीं जुट सकी। उधर तमाम शहर वासी यात्रा में भीड़ न दिखाई देने को  शिवराज सिंह के खिलाफ पनप रही  एंटी इनकंबेंसी से जोड़ते दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments