Homeदेशशिवराज को उड़ीसा की जिम्मेदारी बोले मध्यप्रदेश का मामा हूं तो ओडिशा...

शिवराज को उड़ीसा की जिम्मेदारी बोले मध्यप्रदेश का मामा हूं तो ओडिशा का भी मामा ही हूं

*पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उड़ीसा के जगतसिंहपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
*पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा के कटक में 4 लोकसभा सीटों जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और केंद्रपड़ा की क्लस्टर बैठक में सहभागिता की*

भोपाल / पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मंगलवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर हैं। श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा में प्रसिध्द मां सरला मंदिर, मां चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए और देशवासियों के सुख-समृध्दि की कामना की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांव चलो अभियान के अंतर्गत दीवार लेखन कार्यक्रम में सहभागिता की, पौधरोपण, चाय पर चर्चा की और भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि, ये मेरा सौभाग्य है कि, मैं ओडिशा की पवित्र धरती पर जनता के दर्शन करने आया हूं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पूर्व सीएम ने कटक में 4 लोकसभा सीटों जगतसिंहपुर, कटक, जाजपुर और केंद्रपड़ा की क्लस्टर बैठक में सहभागिता की और जगतसिंहपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
*लोकसभा चुनाव मे 400 पार का लक्ष्य*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत बनाने का संकलप लिया है। आजादी के अमृतकाल में एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बने इस काम में पूरी भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई है। भाजपा के करोड़ां-करोड़ कार्यकर्ता जी-जान से परिश्रम की पराकाष्ठा कर रहें है। चारों तरफ उत्साह का वातावरण है। मोदी जी ने इस बार लोकसभा में 400 पार का लक्ष्य रखा है, निश्चित तौर पर यह लक्ष्य भाजपा हासिल करेगी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में हैं, लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे और विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
*देश को जात-पात में बांटना चाहते हैं*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि, कुछ लोग देश को जात-पात में बांटना चाहते हैं। राममंदिर को लेकर भी कांग्रेसी कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे लेकिन 22 जनवरी को आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा हुई और रामलला विराजे। उन्होंने कहा कि, हमारी अर्थव्यवस्था अब दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। जिन अंग्रेजों ने भारत पर राज किया आज भारत ने उनको भी पीछे छोड़ दिया है।
*ओडिशा की सरकार आउटसोर्स पर*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ओडिशा सरकार पर हमाल बोलते हुए कहा कि, यहां के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक, अपनी सरकार को आउट्सोर्स पर दे चुके हैं। यहां सरकार, मुख्यमंत्री नहीं बल्कि उनके अधिकारी चलाते हैं। उनके बारे में वो कहावत बिल्कुल सही है कि, “अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम”। बेलगाम अधिकारियों ने पूरे उड़ीसा को भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसा दिया है। यहां करप्शन इतना है कि, बिना लेन-देन के कोई काम नहीं होता है। माताएं, बहनें, बेटियां यहां असुरक्षित हैं। महिलाओं के अत्याचार के मामले में ओडिशा को शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। ओडिसा के विकास के लिए केंद्र व प्रधानमंत्री जी की जन-कल्याणकारी योजनाओं का भी ठीक ढंग से इम्प्लीमेंट नहीं किया जा रहा है। यहां तक की पैसा नरेंद्र मोदी जी भेजते हैं और नवीन पटनायक जी अपना ठप्पा लगा देते हैं। ब्रांडिंग का काम करके खुद के नाम को चमकाने का काम करते हैं, लेकिन जनता इस सच को जान चुकी है।
*प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हैं तो मुमकिन है*
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हम सब बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि, उस युग में पैदा हुए हैं जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। मोदी जी के नेतृत्व में एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। साल 2014 के पहले भारत का दुनिया में इतना सम्मान नहीं था, लेकिन जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से दुनिया भर में भारत माता के जयकारे लगते हैं। पहले चीन हमें डराता रहता था, लेकिन अब चीन के सैनिकों ने हमारी सीमा में घूंसने की कोशिश की तो भारतीय सेना ने उन्हें हमारी धरती से खदेड़ दिया। कश्मीर में धारा 370 समाप्त कर दी गई। तीन तलाक को समाप्त कर दिया और अब जल्द ही सीएए कानून भी लागू होगा। रूस-यूक्रेन में भारत के बच्चे फंसे थे, मोदी जी ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों को फोन किया और जब भारत के बच्चे वहां से तिरंगा लेकर निकले तो दोनों तरफ से युध्द थम गया।
*चारों तरफ भाजपा का दबदबा*
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब चारों तरफ भाजपा का ही दबदबा होने वाला है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, लोगों के दिलों में बसे हैं, श्रद्धा, प्रेम और आस्था के केंद्र हैं। केंद्र सरकार ने जो विकास किया है, जनता उस विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं के कारण, महिला कल्याण की योजनाओं के कारण श्री मोदी जी के और भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है। वहीं ओडिशा में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान श्री चौहान, जगतसिंहपुर स्थित ग्राम हरिराम पटना में भाजपा कार्यकर्ता श्री सुबोध कुमार के घर पहुंचे और परिवारजनों से भेंट की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सुबोध कुमार के घर ओडिशा के पारंपरिक भोजन, दाल-भात, कद्दू के फूल की सब्जी, केले की भाजी, साग, पुदिना की चटनी और खीर का स्वाद लिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments