Homeप्रमुख खबरेंयादव सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले क्यों लिया निगम, मंडल ...

यादव सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले क्यों लिया निगम, मंडल प्राधिकरणों की राजनीतिक नियुक्तियां निरस्त करने का बड़ा निर्णय

प्रवीण दुबे

भोपाल /दो माह पश्चात मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने निगम, मंडल और प्राधिकरणों आदि में शिवराज सरकार के समय की गई राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने का  निर्णय लिया है। इन सभी को कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। इसके पीछे सरकार द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को पूरी तरह से एक्टिव मोड में लाने की रणनीति मानी जा रही है। सरकार अब जहां कुछ नियुक्तियां करके पार्टी कार्यकर्ताओं को खुश करने का काम कर सकती है वहीं दूसरी ओर चुनाव से पूर्व नाराज या मुंह फुलाए बैठे नेताओं कार्यकर्ताओं को नियुक्ति का लालच देकर काम के लिए सक्रीय करने का काम भी कर सकती है।

वैसे नई सरकार बनने के बाद शासी निकायों को भंग करने की बात कोई नई नहीं है। चूंकि यहां नई सरकार भी बीजेपी की ही है केवल मुख्यमंत्री का चेहरा बदला है इस कारण  पिछली सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त कर नए सिरे से जमावट की जाएगी।

अभी जिनकी नियुक्तियां निरस्त की गई  वे इस प्रकार हैं

निगम, मंडल, प्राधिकरण- अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष

तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण- माखन सिंह चौहान

भंडार गृह निगम- राहुल सिंह लोधी

जन अभियान परिषद- विभाष उपाध्याय

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान- भरतदास बैरागी

गौपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड- अखिलेश्वरानंद गिरी

सामान्य वर्ग कल्याण आयोग- शिवनारायाण चौबे

पाठ्य पुस्तक निगम- शैलेंद्र बरूआ

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड- जितेंद्र लिटोरिया

ऊर्जा विकास निगम- गिर्राज दंडोतिया

संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम- रणवीर जाटव

पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम- जसमंत जाटव

बीज एवं फार्म विकास निगम- मुन्नालाल गोयल

हाउसिंग बोर्ड- आशुतोष तिवारी

पर्यटन विकास निगम- विनोद गोटिया

इंदौर विकास प्राधिकरण- जयपाल चावड़ा

महिला एवं वित्त विकास निगम- अमिता चपरा

पाठ्य पुस्तक निगम- प्रहलाद भारती

बीज एवं फार्म विकास निगम- राजकुमार कुशवाह

पर्यटन विकास निगम- नरेंद्र सिंह तोमर

खनिज विकास निगम- राजेंद्र सिंह मोकलपुर

नागरिक आपूर्ति निगम- राजेश अग्रवाल

राज्य कर्मचारी कल्याण समिति- रमेशचंद्र शर्मा

जन अभियान परिषद- जितेंद्र जामदार

क्रिस्प- श्रीकांत पाटिल

भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण- एपी श्रीवास्तव

श्रम कल्याण मंडल- भगवान दास गौराने

माटी कला बोर्ड- रामदयाल प्रजापति

वन विकास निगम- सत्येंद्र भूषण सिंह

इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम- शैतान सिंह पाल

भोपाल विकास प्राधिकरण- कृष्ण मोहन सोनी, सुनील पांडे, अनिल अग्रवाल

योग आयोग- वेदप्रकाश शर्मा

भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल- हेमंत तिवारी

शहरी एवं ग्रामीण असंगिठत कर्मकार मंडल (संबल)- सुल्तान सिंह शेखावत

राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग- भागचंद्र उइके

रतलाम विकास प्राधिकरण- अशोक पोरवाल

युवा आयोग- डा.निशांत खरे

उज्जैन विकास प्राधिकरण- श्याम बंसल

कटनी विकास प्राधिकरण- पीतांबर टोपनानी

देवास विकास प्राधिकरण-राजेश यादव

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पचमढ़ी-कमल धूत

माध्यमिक शिक्षा मंडल- रमा मिश्रा

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments