Homeप्रमुख खबरेंप्रो. रंजना टोणपे का आकस्मिक निधन कई संगठनों समाजसेवियों ने व्यक्त की...

प्रो. रंजना टोणपे का आकस्मिक निधन कई संगठनों समाजसेवियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रो. रंजना टोणपे के आकस्मिक निधन पर कलेक्टर ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं

उनके निवास स्थान पहुँचकर पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की

ग्वालियर / राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष व “श्रीरंग” संस्था की संस्थापक सदस्य प्रो. रंजना टोणपे के आकस्मिक निधन से कला प्रेमियों में दु:ख व्याप्त है। कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बुधवार को सिटी सेंटर स्थित उनके निवास पर पहुँचकर उनके पार्थिक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
उधर श्रीमती रंजना टोणपे की अंतिम यात्रा अलकापुरी सिटी सेंटर से महाराष्ट्रीयन मुक्तिधाम लक्ष्मीगंज पहुंची यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया ,उनकी पार्थिव देह पर शहर के अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवियों , संगीतकारों आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments