Homeप्रमुख खबरेंईरान के इसराइल पर हमले के बाद तनाव चरम पर,अमेरिका बोला ईरान...

ईरान के इसराइल पर हमले के बाद तनाव चरम पर,अमेरिका बोला ईरान के सभी ड्रोन मार गिराए

ईरान की ओर से रविवार सुबह इसराइल पर दागे गए कई ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद तनाव चरम पर जा पहुंचा है इजराइल द्वारा ईरान पर पलटवार की संभावना बढ़ गई उधर जो जानकारी सामने आई है उसमें कहा गया है कि अमेरिका ने ईरान की ओर से रविवार सुबह इसराइल पर दागे गए कई ड्रोन मार गिराए हैं.।

ईरान की ओर से जारी सेना के बयान में हमले को “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस” का नाम दिया गया है.

बयान में हमला किस तरह का है इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

अभी तक जो पता चला है उसके अनुसार ईरान की एयरफोर्स ने इसराइल की ओर दर्जनों मिसाइल और ड्रोन छोड़े हैं.

अप्रैल की पहली तारीख़ को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था. इसके लिए ईरान ने इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया था.

इसराइल ने इस हमले की सीधे तौर पर ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

इस हमले में एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी.

मरने वालों में ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद रेज़ा ज़ाहेदी और उनके डिप्टी ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद हादी हाजी-रहीमी का नाम शामिल है.

ईरान ने हालांकि साफ कर दिया था कि वो इस हमले का बदला ज़रूर लेगा.

इस बीच ब्रिटेन ने कहा कि उसकी रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ज़रूरत के मुताबिक ड्रोनों को रोकेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इंग्लैंड के पीएम ऋषि सुनक ने ईरान के हमले की आलोचना की है.

जो बाइडन और ऋषि सुनक ने इसराइल का साथ देने की बात कही है.

ईरान ने एक अप्रैल को सीरिया में वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के लिए इसराइल को ही ज़िम्मेदार ठहराया है. इसी का बदला लेने के लिए ईरान की ओर से इसराइल पर हमला किया गया है.

हालांकि इसराइल ने सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

दो अमेरिकी अधिकारियों ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ड्रोन मार गिराए हैं. ये ड्रोन किस तरह के थे इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों को रोकने के लिए अतिरिक्त लड़ाकू विमानों की तैनाती की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी कहा है कि उनका देश इसराइल के लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments