शिवराज सिंह चौहान ने भाषण देते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री की ‘कुर्सी’ पर कोई भी बैठ सकता है
मध्यप्रदेश में नेताओं के बीच जिस प्रकार के शाब्दिक तीर देखने को मिल रहे हैँ उसे देखकर यह कहा जा सकता है चुनाव आ गए हैं,गत दो दिनों से जारी उस घटनाक्रम की ही बात करें जो सुर्खियों में है चुनावी माहौल की ओर संकेत करता है। पहले मुख्यमंत्री का कुर्सी और उसपर विराजित चेहरे को लेकर दिया बयान फिर उसपर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ का पलटवार ओर अब मुख्यमंत्री सफ़ाई में जो ट्वीट किया उसे देख प्रदेशवासियों को चुनावी मनःस्थिति बनाने का अहसास हो जाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने बुधवार को एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए कहा था कि इस दुनिया में कुछ भी परमानेंट नहीं है और मुख्यमंत्री की ‘कुर्सी’ पर कोई भी बैठ सकता है. उनके इस बयान के बाद से ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई थी. शिवराज के इस बयान पर कांग्रेस के
नए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज को पता चल गया है कि उनकी कुर्सी जा रही है. वहीं अपने इस बयान पर चुटकी लेते हुए सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि कार्यक्रम में मेरे लिए आरक्षित रखी गई कुर्सी को ले कर थोड़ा सा मज़ाक क्या कर लिया. कुछ लोग बहुत खुश हो गए हैं. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं. चुनावों को लेकर कांग्रेस औऱ बीजेपी दोनों ने ही कमर कस ली है
