Homeप्रमुख खबरेंक्या शिवराज के सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज ? सिंधिया, वीडी...

क्या शिवराज के सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज ? सिंधिया, वीडी ,कुलस्ते सहित महिला चेहरा बनेंगे मंत्री ?

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से 29 की 29 सीटें जीतने के बाद अब मोदी मंत्रिमंडल में प्रदेश के प्रतिनिधित्व को लेकर चर्चाओं का बाजार सरगर्म है जैसे की कयास लगाए जा रहे है कि मध्यप्रदेश से शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना लगभग तय है लेकिन तमाम राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी कब क्या निर्णय लेते हैं इसका कयास लगाना आसान नहीं है। जहां तक मध्यप्रदेश का सवाल है यह सही है कि शिवराज और सिंधिया का नाम दिल्ली की दोड़ में सबसे आगे है।

उधर ऐसे में माना जा रहा है कि पूर्व सीएम और बीजेपी सांसद शिवराज सिंह चौहान को दिल्ली  में महत्वपूर्ण भूमिका  मिलनी तय है. लेकिन यह भूमिका सत्ता में ही होगी इसको लेकर थोड़ा संशय अवश्य है कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवराज को संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है यह अध्यक्ष पद भी हो सकता है क्यों कि शिवराज पहले भी संगठन में महासचिव और उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुके हैं। चूंकि वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी पूरी पारी खेल चुके हैं अतः पार्टी को इस पद के लिए एक वजनदार सर्वमान्य नेता की तलाश है।

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और शानदार जीत दर्ज की. उधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के टिकट पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा. सिंधिया को कुल 9 लाख 23 हजार 302 वोट मिले. उन्होंने कांग्रेस के यादवेंद्र राव को 5 लाख 40 हजार 929 वोटों से हराया. यादवेंद्र के इस चुनाव में 3 लाख 82 हजार 373 वोट मिले. गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी तीसरे नंबर पर रही.बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सिंधिया ने 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और वह राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और फिर केंद्रीय मंत्री बने थे

शिवराज और सिंधिया के अलावा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा पार्टी मध्यप्रदेश से किसी महिला चेहरे को भी मंत्रिमंडल में स्थान दे सकती है। इस बार एमपी से छह महिलाओं ने जी हासिल की है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है. कि एक महिला भी केंद्र में मंत्री बनाई जा सकती है.

नरेंद्र मोदी की नई सरकार का 9 जून को शपथग्रहण समारोह है. कार्यक्रम शाम 7.15 बजे रखा गया है. जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी के साथ 52 से 55 मंत्री शपथ ले सकते हैं.

मध्यप्रदेश की दावेदारी में एक अड़चन यह भी है कि इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं है. बहुमत एनडीए को है और एनडीए के घटक दलों की सरकार में भागीदारी बढ़ेगी. इसकी वजह से मध्य प्रदेश की दावेदारी कमजोर हो सकती है. इसीलिए दूसरा पहलू ये भी है कि कई पुराने मंत्रियों का पत्ता कट सकता है. राज्य में लोकसभा की 29 सीट हैं और सभी सीटों पर इस बार के चुनाव में बीजेपी ने कब्जा जमाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments