Homeप्रमुख खबरेंसत्संग सुनने आई भीड़ हुई बेकाबू भगदड़ में 100 लोग कुचल मरे...

सत्संग सुनने आई भीड़ हुई बेकाबू भगदड़ में 100 लोग कुचल मरे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग सुनने पहुंची हजारों की भीड़ जब सत्संग होने के बाद बाहर निकल रही थी तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 100 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। उधर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

अब तक 40 से अधिक शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटनास्थल।

हाथरस के सीएमओ ने हादसे में 60 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments