Homeप्रमुख खबरेंदिग्गज उद्दोगपति कमलनाथ बोले किसी उद्योग से नहीं जुड़ा हूं न किसी...

दिग्गज उद्दोगपति कमलनाथ बोले किसी उद्योग से नहीं जुड़ा हूं न किसी कंपनी का डायरेक्टर हूं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष KAMAL NATH ने कहा है कि मुझे काॅरपोरेटर कहने वाले यह जान लें कि मेरा पूरा जीवन खुली किताब है, चुनाव लड़ने के समय नामांकन में सभी जानकारी देता रहा हूं। किसी उद्योग से नहीं जुड़ा हूं। न किसी कंपनी का डायरेक्टर हूं। न ही शेयर होल्डर्स हूं। नाथ रविवार को पीसीसी में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कमलनाथ का परिवार भारत की 23 दिग्गज कंपनियों का मालिक है। इसके अलावा कमलनाथ के रिश्तेदारों की भी कई बड़ी कंपनियां हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कई कंपनियों को सरकारी काम मिलता है। स्वभाविक है यह कमलनाथ के मैनेजमेंट के कारण ही मिलता होगा।
यहां बता दें कि कमलनाथ की पत्नी ALKA NATH और बेटे NAKUL NATH व BAKUL NATH कुल मिलाकर देश की 23 दिग्गज कंपनियों के मालिक हैं। रिकॉर्ड में कहीं कमलनाथ का नाम नहीं है लेकिन सवाल यह है कि क्या कमलनाथ की मदद के बिना ये 23 दिग्गज कंपनियां खड़ी हो सकतीं थीं। इतना ही नहीं कमलनाथ के कुछ रिश्तेदार भी बड़ी कंपनियों में डायरेक्टर हैं। क्या यह नहीं कहा जाना चाहिए कि यह सबकुछ कमलनाथ का ही प्रताप है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments