Homeप्रमुख खबरेंऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कलह का कारण बनी रेखा

ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कलह का कारण बनी रेखा

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. लंबे समय से इनके बीच कुछ गड़बड़ होने की खबरें आ रही हैं मगर इस पर किसी ने अभी तक रिएक्ट नहीं किया है. ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और बच्चन परिवार सभी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है. हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि इसके बाद से ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच कलेश की खबरों ने हवा पकड़ ली है. दरअसल पूरे बच्चन परिवार ने एक साथ और ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ एंट्री की थी. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद से सभी कह रहे हैं इस एक्ट्रेस की वजह से ऐश्वर्या से उनकी सास जया बच्चन नाराज हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन ने अपनी मां जया, पिता अमिताभ और बहन श्वेता बच्चन के पूरे परिवार के साथ एंट्री की थी. ऐश्वर्या और आराध्या को बच्चन परिवार के साथ ना देखकर फैंस भी नाराज हो गए थे. सोशल मीडिया पर इस वजह से अभिषेक को भी काफी खरी-खोटी सुनाई गई थी.

 

ऐश्वर्या ने बेटी संग ली एंट्री
बच्चन परिवार के आने के बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ एंट्री ली थी. जिसे देखकर हर कोई चौंक गया था. एंट्री पर उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस रेखा मिल गई थीं. जिन्होंने उन्हें गले मिलीं और खूब प्यार लुटाया. ऐसा नहीं है कि रेखा पहली बार ऐश्वर्या से मिली हों इससे पहले भी दोनों को हाथ में हाथ डाले चलते देखा गया था.

रेखा की वजह से हुआ कलेश?
रेखा और अमिताभ बच्चन के रिलेशनशिप के बारे में सभी को पता ही है. इस वजह से बच्चन परिवार और रेखा के बीच हमेशा दूरी रही है. ऐसे में रेखा से ऐश्वर्या की नजदीकियां बच्चन परिवार को पसंद नहीं आ रही होंगी. जिस वजह से बच्चन परिवार उनसे नाराज है. फैंस का मानना है कि दोनों के बीच झगड़े की वजह रेखा हो सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments