भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पत्रकार व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की तबियत ज्यादा खराब होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें 29 जून को भोपाल के बंसल हॉस्पिटल से एयर एंबुलेंस द्वारा गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। श्री प्रभात झा को मधुमेह जन्य समस्याओं के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां सामने आने के बाद भोपाल से गुरुग्राम के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए भेजा गया था. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था उनका रूटीन ट्रीटमेंट भी मेदांता में ही चलता है. ।
उनके निकट शुभचिंतकों के अनुसार श्री झा की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें ब्रेन से संबंधित गंभीर न्यूरोलॉजिकल परेशानी के अतिरिक्त कार्डिक अरेस्ट होने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है उसके द्वारा अभी श्री झा के स्वस्थ्य से जुड़ी कोई भी अधिकृत जानकारी जारी नहीं की गई है।
ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में होती है गिनती
बिहार के सीतामढ़ी जिले में प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को हुआ था. बिहार से होने के बावजूद प्रभात झा मध्य प्रदेश के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं.बता दें कि प्रभात झा की गिनती ग्वालियर-चंबल के कद्दावर बीजेपी नेताओं में होती है. वे 2 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं.। वे भाजपा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भी रहे उन्होंने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की और सफल पत्रकार के रूप में धाक जमाने के बाद राजनीति में प्रवेश किया और खुद को एक कुशल संगठनात्मक चेहरे के रूप में स्थापित किया उन्होंने संगठन और वैचारिकता पर केंद्रित दर्जनों पुस्तकों का लेखन भी किया है।