Homeप्रमुख खबरेंपिता की मृत्यु पर दुखी अयत्न झा ने बताया कि बाबा की...

पिता की मृत्यु पर दुखी अयत्न झा ने बताया कि बाबा की इच्छा थी कि उनकी अंत्येष्टि जन्मस्थली में की जाए

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया इसकी जानकारी देते हुए उनके पुत्र अयत्न झा ने सोशल प्लेटफॉर्म पर भावुक कर देने वाला शोक संदेश लिखा, उन्होंने बताया कि प्रभात झा का अंतिम संस्कार कल 27 जुलाई को 3 बजे हमारे पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार में किया जाएगा।

उन्होंने लिखा कि

जिस सुबह का डर पिछले 20 दिनों से था आखिर वह सुबह आज आ ही गयीl

मेरे बाबा आज सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर अनंत लोक प्रस्थान कर गए और तुष्मुल एवं अयत्न को अकेला छोड़ गएl

हम सब चाहते थे कि बाबा की कर्म स्थली मध्य प्रदेश(ग्वालियर) में उनकी अंत्येष्टि हो, लेकिन बाबा ने हमारे माता जी से कभी इच्छा जाहिर की थी कि उनकी अंत्येष्टि जन्म धरती पर एवं जहां मेरे दादाजी की अंत्येष्टि हुई थी वहीं उनकी भी अंत्येष्टि होl

अतः हम लोगों ने निर्णय लिया है कि बाबा की अंत्येष्टि कल 27 जुलाई को 3 बजे हमारे पुश्तैनी गांव कोरियाही, जिला सीतामढ़ी, बिहार से संपन्न किया जायेगाl

संपर्क सूत्र

अयत्न झा: 78282 82828
प्रफुल झा:95045 15835
अंजनी कुमार झा: 8076250239

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments