Homeप्रमुख खबरेंमुरैना : ट्रक की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत 6 घायल...

मुरैना : ट्रक की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत 6 घायल हादसे के बाद बवाल

मुरैना/मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ट्रक ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो कावंड़ियों  की मौत ओर 6 के  गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए के जाया गया है। वहीं, कांवड़ियों को टक्कर मारने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुरैना मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

यह हादसा घड़ियाल केंद्र पर हुआ है , बताया जाता है कि कांवड़िया मुरैना के सिहोनिया इलाके के थे डांक कामर लेकर मुरैना आ रहे थे मुरेना उसी दौरान यह हादसा हुआ है इसके बाद गुस्साए ग्रामीण और कावंड़ियों ने एन एच 44 पर जाम जान के हालत पैदा कर दिए,  बवाल की खबर के बाद पुलिस ओर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

खबर का अपडेट जारी….

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments