ग्वालियर / सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री साजन ग्वालियरी का निधन हो गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री साजन ग्वालियरी का देहांत आज शाम को हुआ, वे तीन-चार दिन से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे।
आप हास्य व्यंग्य के बहुत बड़े कवि थे और लगभग 50 वर्षों से काव्य मंचों पर सक्रिय थे। उनकी उत्कृष्ट हास्य रचनाओं ने पूरे देश में उन्हें प्रतिष्ठा दिलाई थी।
उनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाएं जो लंबे समय तक याद रहेंगी
बेरहमी से मार रहे मासूूम परिंदों को, देश के आका देख रहे इन गोरखधंधों को
अपराधी का रक्षक भी तो खुद अपराधी है, फांसी पे लटका दो ऐसे सभी दरिंदों
ज़िंदगी में हो रहे हैं हादसे ही हादसे हम मुसीबत में फंसे हैं, घुड़चढ़ी के बाद से
हम पड़े हैं नींव में और वे कंगूरे बन गए
आ रही हैं ये सदाएं, दोस्तों बुनियाद से
बाद मरने के चिता को, आग दे दें वक़्त पर
बस यही उम्मीद रखना, आजकल औलाद से
साजन ग्वालियरी के निधन से देश ने एक श्रेष्ठ कवि और नेक दिल इन्सान को खो दिया है। ईश्वर उन्हें अपने समीप रखें। विनम्र श्रद्धांजलि