Homeग्वालियर अंचलवीडियो : शीतला से लौट रही तीन दोस्तों की कार दुर्घटना में...

वीडियो : शीतला से लौट रही तीन दोस्तों की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के विक्की फैक्ट्री चौराहे के  निकट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ । शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार पलट गई, जिसमें तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है।

दो अन्य दोस्तों की हालत गंभीर है जिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड बहुत तेज थी और कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
यह घटना झांसी रोड़ थाना क्षेत्र में आने वाले विक्की फैक्ट्री के पास की है, घटना में विवेक जोशी ,ऋतिक माझी और संजय धाकड़ की मौत हो गई है। सौरभ जोशी और एक युवक घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है झांसी रोड़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपडेट जारी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments