Homeप्रमुख खबरेंरवि उपाध्याय बने जल गंगा संवर्धन अभियान फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता ...

रवि उपाध्याय बने जल गंगा संवर्धन अभियान फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता विक्रम प्रजापति को द्वितिय एवं राजेश जायसवाल को तृतीय पुरुस्कार

*रवि उपाध्याय बने जल गंगा संवर्धन अभियान फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता*
*जीता11हज़ार का नगद पुरस्कार*
जिलाप्रशासन द्वारा “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में
फोटोजर्नलिस्ट रवि उपाध्याय द्वारा खींचे गए चित्र को चयन समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार के रूप में कलेक्टर रुचिका सिंह ने उन्हें
11हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। द्वतीय विजेता के रूप में विक्रम प्रजापति को 7500 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 5000 रुपए राजेश जायसवाल को दिया गया। इसके साथ राकेश वर्मा, संजय भटनागर, बबलू भोंसले,राकेश अवस्थी लावा,विशाल झा,भव्य वर्मा,हरीश पवार, सहित 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में1100 रुपए प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन पीआरओ हितेंद्र भदौरिया ने किया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रवि उपाध्याय को मध्यप्रदेश शासन द्वारा डेढ़ लाख रुपए के प्रदेश स्तरीय बेस्ट फोटोजर्नलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
*बिना ड्रोन के खींचा फोर्ट स्थित प्राचीन सूरज कुंड का फोटोग्राफ*:- प्रथम पुरस्कार प्राप्त फोटोग्राफ में उपाध्याय ने ग्वालियर के सबसे ऊंचे स्थान ग्वालियर फोर्ट पर सरंक्षित प्राचीन जल सरंचना सूरज कुंड का हरियाली से घिरा हुआ फोटोग्राफ बिना ड्रोन कक उपयोग किये हुए क्लिक किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments