Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस प्रमुख डॉ भागवत ने किया आरोग्यधाम अस्पताल का अवलोकन की...

आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत ने किया आरोग्यधाम अस्पताल का अवलोकन की रुग्ण मानवता के सेवा कार्यों की सराहना

राम कृष्ण आश्रम भी गए डॉ भागवत

प्रवीण दुबे

ग्वालियर /राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत आज प्रातः संघ की सेवा योजना के अंतर्गत संचालित ग्वालियर के आरोग्यधाम अस्पताल का अवलोकन करने पहुंचे इसी क्रम में संघ प्रमुख रामकृष्ण आश्रम भी गए और संचालक समिति के सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की.

31अक्टूबर से 4 नवम्बर तक ग्वालियर में होने वाले अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग के सिलसिले में संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत कल ग्वालियर पहुंचने के बाद आज प्रातः सिटी सेंटर पर संचालित आरोग्यधाम अस्पताल का भृमण करने पहुंचें यहां पहुंचने पर आरोग्यधाम सेवा प्रकल्प से जुड़े विष्णु जैन, अनूप अग्रवाल, मधुसूदन सिंह आदि ने डॉ भागवत की अगवानी की।

यहां पहुंचें डॉ मोहन भागवत ने अस्पताल के आईसीयू, नेत्र व अन्य विभागों का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने संचालक मंडल और वरिष्ठ चिकिस्तक गणों से अस्पताल की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और रुग्न मानवता की सेवा के इस कार्य की प्रशंसा की उन्होंने अपने कुछ सुझाव भी व्यक्त किये।

उल्लेखनीय है कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्व तराणेकर स्मृति सेवा न्यास द्वारा ग्वालियर में आरोग्यधाम अस्पताल का संचालन विगत 12 वर्षों से किया जा रहा है। इस अस्पताल में मरीजों को बहुत ही रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी श्रृंखला का एक अन्य अस्पताल कानपुर में भी निर्माणरत है।

संघ प्रमुख डॉ भागवत आरोग्यधाम में लगभग 25 मिनट रुकने के बाद राम कृष्ण आश्रम पहुंचे और यहां संचालित कार्यों को देखा और संचालक मंडल ने उनकी अगवानी की इस दौरान उनके साथ प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता विभाग कार्यवाह विजय जी आदि साथ थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments