मांग पूरी न होने पर 2 नवंबर से दीं आंदोलन की चेतावनी
ग्वालियर /अखिल भारत हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर की बैठक हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज लश्कर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई । बैठक में उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई ने ब्रिटिश शासकों को सबक़ सिखाया। ग्वालियर के गंगादास शाला के 745 साधु संत महंतों ने उनकी रक्षा के लिए ब्रिटिश सरकार से लड़ते हुए अपने आप को शहीद कराया । आज इस इतिहास को युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है। कांग्रेस के शासनकाल में वीरांगना लक्ष्मीबाई के इतिहास को दबाया गया ,लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भी वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर कोई विकास या ऐतिहासिक कार्य नहीं किया है। जबकि यह विश्व की ऐतिहासिक समाधि स्थल वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि है । समाधि के मुख्य भाग को पीछे कर , नयी पीढ़ी आज भी नहीं जानती है। इस स्थान को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने के कारण केंद्र और प्रदेश की सरकार ने कोई भी उसका विकास कार्य नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा की मांग है कि वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि सहित 745 साधु संतों की स्मृति में स्थल पर वीरांगना लोक का निर्माण किया जाए जिससे ग्वालियर में बने इस ऐतिहासिक स्थल से देश की युवा बाल पीढ़ी प्रेरणा ले सके। और उन्हें नमन कर सके।
देश भर में प्राचीन मंदिरों एवं मठों को सरकार अधिग्रहित नहीं करे
हिंदू महासभा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी से आग्रह किया है कि वह और इस और ध्यान दें । आज हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंद्रापुरकर से आग्रह किया कि वह हिंदू महासभा के प्रतिनिधि मंडल को डॉक्टर मोहन भागवत जी से इस विषय पर मिलने का समय निश्चित कराएं । हिंदू महासभा ने निर्णय लिया है कि यदि 1 नवंबर तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस के अवसर पर वीरांगना लोक की घोषणा नहीं की गई तो हिंदू महासभा वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर 2 नवंबर को apne आंदोलन का श्री गणेश करेगी। बैठक का संचालन संभागीय महिला प्रवक्ता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान ने किया।