ग्वालियर अंचल इस समय जबरदस्त गर्मी और लपट से बेहाल है मंगलवार की तरह आज लगातर दूसरे दिन भी पारा 45 के पार बना हुआ है।चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवाओं के चलते पिछले48 घण्टों से आम दिनों से ज्यादा गर्मी बनी हुई है। इस वजह से सीजन की सबसे ज्यादा गर्मी मंगलवार को रही जो रिकॉर्ड था इसमें आज भी समाचार लिखे जाने तक कोई राहत नजर नहीं आ रही तापमापी का पारा अभी 12.50 बजे ही 45 तक जा पहुंचा है एक दो घण्टे में पारे के ओर अधिक उछाल मारने की संभावना बन गयी है। राजस्थान से आने वाली हवाओं से इन दिनों मौसम में गर्मी घोलकर रख दी है। जिससे अधिकतम तापमान हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। बआज सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान होते देखे जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान ४५.५ डिग्री और न्यूनतम २४.२ डिग्री दर्ज किया गया। अंचल के श्योपुर में इस सीजन में पहली बार पारा 46 डिग्री को पार करते हुए 46 .4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिसके चलते दिन भर लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं सड़कें सूनी नजर आई।
दिन में निकलना हुआ मुश्किल
सुबह से निकली तेज धूप के कारण दोपहर १२.३० बजे के बाद से सड़कों पर निकलने में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उसके बाद सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। गर्मी का कहर शाम तक बना रहा। इसके चलते लोग घरों में में ही दुबके हैंं।
45.7 पहुंच चुका था मई 2017 में
मई माह में अधिक गर्मी पढ़ती है। इससे पहले 2017 में 26 मई को पारा 45.5 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं ७ मई २०१७ को पारा 45.5 रिकोर्ड किया गया था। इस वर्ष २२ मई को भी 45.5 डिग्री तापमान पहुंच चुका है।