Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस प्रमुख डॉ भागवत ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें...

आरएसएस प्रमुख डॉ भागवत ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन किए अर्पित

प्रवीण दुबे

ग्वालियर /राष्ट्रीय स्वयंसेवक  संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत आज ग्वालियर में 1857 के स्वतंत्रता समर की महानायिका वीरांगना  लक्ष्मीबाई के समाधिस्थल पहुंचे और उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आज सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत रानी लक्ष्मी बाई की समाधि स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यक्षेत्र के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, मध्य भारत प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, सरसंघचालक डॉ. भागवत के सहयोगी कैलाश लववंशी, मध्य भारत प्रांत के धर्म जागरण प्रमुख नवनीत शर्मा, ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी, सह संघचालक रवि अग्रवाल, डॉ. देवेन्द्र गुर्जर, नरेश त्यागी, डॉ. मधुसूदन शर्मा, रविन्द्र दीक्षित आदि ने सरसंघचालक डॉ भागवत की अगवानी की सरसंघचालक भागवत ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भागवत कुछ समय यहां उपस्थित रहे और वीराँगना समाधि स्थल का अवलोकन किया। वीरांगना को नमन  के बाद मोहन भागवत ने आरएसएस के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान  वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई  समाधि स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । पूरा समाधि स्थल पुलिस छावनी में तब्दील था।

 उल्लेखनीय है कि इससे दो दिन पूर्व डॉ भागवत ने संघ के सेवा प्रकल्प के रूप में संचालित आरोग्य धाम अस्पताल के अलावा राम कृष्ण आश्रम, हिंदी भवन का अवलोकन किया था।

 डॉ भागवत बीते 29 अक्टूबर से ग्वालियर प्रवास पर हैं वे यहां चल रहे आरएसएस के विविध संगठन प्रचारक वर्ग में में मार्गदर्शन हेतु  आए हैं। यह वर्ग 31अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। इस वर्ग में देश भर से 31 विविध संगठन के कुल 554 प्रचारक सहभागी हैं साथ ही सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले  सहित संघ के सभी सहसरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी आए हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments