विजयपुर में प्रतिबंधित आदेशो का उल्लघंन करने पर कलेक्टर नें दिए सख्त कार्यवाही के आदेश
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण में 43 सीट पर बुधवार (13 नवंबर) यानी आज मतदान होगा. इसके साथ ही 11 राज्यों की 33 विधानसभा और नांदेड और वायनाड की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है.मध्यप्रदेश की 2 सीटें- बुधनी, विजयपुर में भी आज वोट डाले जाएंगे
विजयपुर में प्रतिबंधित आदेशो का उल्लघंन करने पर होगी कार्यवाही
श्योपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा है कि विजयपुर विधानसभा उप निर्वाचन के तहत जारी किये गये प्रतिबंधात्मक आदेशो के उल्लंघन पर विधि विधान अनुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी राजनैतिक दल आदर्श आचरण संहिता का पालन करें तथा इस हेतु जारी किये गये आदेशो के कानूनों का आदर करें।
उप निर्वाचन अंतर्गत शांतिपूर्ण मतदान के लिए श्योपुर जिले में पूर्व से ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की गई है, जिसके तहत किसी को भी प्रदर्शन, धरना, रैली, जुलूस आदि के लिए सक्षम अधिकारी से पूर्व अनुमति लिया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के बाहरी लोगों को 48 घंटे पूर्व क्षेत्र छोडने के संबंध में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी है, इसलिए कोई भी व्यक्ति या समूह प्रतिबंधित क्षेत्र में न रहें।
उन्होने कहा कि कोई भी इस निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर कडी कार्यवाही की जायेगी। इसी क्रम में कुछ लोगों को कलेक्ट्रेट कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के चलते एफआईआर कर गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होने सभी लोगों से अपील की है कि विजयपुर में शांतिपूर्ण उप चुनाव के लिए सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित किये गये है तथा आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष, निर्भीक, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों तथा मतदाताओं से अपील की है कि शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना सहयोग प्रदान करे।
झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाताओं में से 1.37 करोड़ मतदाता 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान के लिए पात्र हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि पहले चरण की 43 सीट पर कुल 683 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 609 पुरुष, 73 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं. पहले चरण में जिन 43 सीट पर मतदान होना है उनमें से 20 सीट अनुसूचित जनजाति और छह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
पहले चरण में झारखंड की इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर.
अन्य प्रदेशों की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें
राजस्थान की 7 सीटें- झुंझनूं, रामगढ़, दौसा, देवली उनियारा, सलूंबर, चौरासी, खींवसर, बिहार की 4 सीटें- रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज, तरारी, मध्य प्रदेश की 2 सीटें- बुधनी, विजयपुर, छत्तीसगढ़ की 1 सीट- रायपुर दक्षिण, पश्चिम बंगाल की 6 सीटें- सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, तलडांगरा, मदारीहाट, असम की 5 सीटें- बेहाली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव, सिदली, कर्नाटक की 3 सीटें- चन्नपटना, शिगगांव, संदूर, सिक्किम की 2 सीटें- सोरेंग चाकुंग, नामची सिंघीथांग, गुजरात की 1 सीट- वाव, केरल की 1 सीट- चेलाक्कारा, मेघालय की 1 सीट- गैम्बर्गर शामिल है. इसके अलावा नांदेड़ और वायनाड की लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है.