घटनाक्रम के बाद स्वर्गीय सिंधिया की प्रतिमा को सम्मान से किया गया स्थापित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरूषों की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की असंवेदनशिलता अस्वीकार्य है
भोपाल /राष्ट्रीय राजमार्ग 30, कटनी बायपास मार्ग पर स्थापित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के आपत्तिजनक स्थानांतरण की खबर के बाद उनके शुभचिंतकों, निकट सहयोगियों ने रोष व्याप्त है।
उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के आपत्तिजनक स्थानांतरण पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए कड़ाई से कलेक्टर और NHAI के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मूर्ति का विस्थापन सौंदर्यीकरण के साथ अच्छे से अच्छी जगह किया जाए।

उन्होंने कहा है कि राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में योगदान देने वाले महापुरूषों की प्रतिमा के साथ इस प्रकार की असंवेदनशिलता अस्वीकार्य है ।
इसके बाद NHAI के परियोजना निदेशक ने जिम्मेदार सीनियर इंजीनियर श्री मनोज वर्मा एवं इंजीनियर श्री आशीष सिंह परिहार तथा टीम लीडर श्री राजेश कुमार नेमा एवं सहायक ब्रिज इंजीनियर श्री दीपक सोनी को दोषी पाए जाने के बाद त्वरित रूप से सेवा से निलंबित कर दिया है। उधर इस घटनाक्रम के बाद जहां स्वर्गीय सिंधिया की प्रतिमा सम्मान से स्थापित की गई है तथा उत्कृष्ट सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।