Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर अंचल में आंधी पानी से सुहाना हुआ मौसम गर्मी से मिली...

ग्वालियर अंचल में आंधी पानी से सुहाना हुआ मौसम गर्मी से मिली राहत

लम्बी उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार की शाम ग्वालियर अंचल सहित मध्यप्रदेश के कई भागों  में घूलभरी आंधी के बाद  बारिश शुरू हो गई है. इस बारिश के साथ ही  गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी. इसके बाद शाम करीब 5 बजे से   मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया था. मौसम विभाग के बताया था कि मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश दिल्ली-एनसीआर में  शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान सही निकला उसके मुताबिककरीब 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 तीन घंटे में दिल्ली-एनसीआर में 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है. आंधी के साथ हल्की बारिश भी होगी.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की शनिवार सुबह नमी वाली रही. यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. आर्द्रता का स्तर 71 फीसदी दर्ज किया गया.

ग्वालियर अंचल में सुहाना हुआ मौसम

ग्वालियर अंचल की बात करें तो यहां पिछले एक पखवाड़े से लोग भीषण गर्मी उमस से बेहाल हैं। शनिवार की शाम आंधी पानी से तापमान में एकदम गिरावट आई और वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ने से गर्मी से राहत मिली हैं । मौसम सुहाना होने से अंचलवासियों ने राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार दोपहर में बारिश की संभावना जाहिर की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments