Homeप्रमुख खबरेंसुसाइट नोट की भाषा इंगित करती है कि तनाव से परेशान होकर...

सुसाइट नोट की भाषा इंगित करती है कि तनाव से परेशान होकर खुद को गोली मारीआध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने

र : आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने आज को खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि भय्यूजी महाराज ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मारी. गोली की आवाज सुनने के बाद उनके आवास में मौजूद लोग उनके कमरे की ओर दौड़े फिर घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. भय्यूजी महाराज के मौत के बाद पुलिस को उनका एक सुसाइट नोट मिला है. सुसाइड नोट में लिखी चंद लाइनों से ही भय्यूजी महाराज यह बता गए कि वह कितने तनाव में थे.

पुलिस को मिले भय्यूजी महाराज के सुसाइट नोट में लिखा गया, ‘पारिवारिक जिम्मेदारियां को संभालने के लिए किसी को वहां होना चाहिए. मैं बेहद परेशानी में हूं और तनाव के साथ जा रहा हूं.’ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने अभी हाल ही में उनको राज्यमंत्री का दर्जा दिया था. भय्यूजी महाराज के मौत पर शिवराज सिंह ने गहरा शोक जताया. सीएम शिवराज सिंह के अलावा बीजेपी और कांग्रेसी नेताओं ने भी उनके मौत पर शोक जताया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments