राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनजी भागवत व सरकार्यवाह श्री भैय्या जी जोशीने भय्यूजी महाराज के आकस्मिक निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार हम सबके लिए वज्रपात के समान दुखदाई है। उन्होंने अपने शोकसन्देश में आगे कहा कि हम लोगों ने अपना एक भावप्रवण व वरिष्ठ संघमित्र व समाज में स्वम् के परिश्रम से अपने तन को गलाकर समस्त समाज की बहुविध सेवा का प्रचंड व्याप खड़ा करने वाला दीनबन्धु मार्गदर्शक खो दिया । डॉ भागवत और श्री जोशी ने प्रभु से प्रार्थना की है कि दिवंगत जीव को उत्तम गति व उनके शोकाकुल परिवार सहित हम सबको इस आघात को सहन करने का धैर्य व सामर्थ्य प्रदान करे।
