Homeप्रमुख खबरेंलोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल पास होने पर बोले सीएम योगी ...

लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल पास होने पर बोले सीएम योगी कुंभ की भूमि भी वक़्फ़ की बताने वाले ‘भू-माफिया’ बोर्ड की मनमानी पर लगेगी लगाम’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक़्फ़ संशोधन बिल को ‘वक़्फ़ बोर्ड की मनमानी पर लगाम’ बताया है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जब हम महाकुंभ का आयोजन कर रहे थे, तो वक़्फ़ बोर्ड ने मनमाने ढंग से बयान दिया कि प्रयागराज में कुंभ की भूमि भी वक़्फ़ की भूमि है. यह वक़्फ़ बोर्ड है या ‘भू-माफिया’ बोर्ड है?”

उन्होंने आगे कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आभारी हैं कि उन्होंने लोकसभा में इस महत्वपूर्ण अधिनियम को पारित करके वक़्फ़ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाई है.”

बता दें कि वक्फ़ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है. बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े. वहीं गुरुवार को इसे राज्यसभा में भी पेश किया गया और इस पर बहस चल रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments