ग्वालियर /एमपीसीए के द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश अंतर संभागीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में आज ग्वालियर की टीम ने नर्मदापुरम संभाग के सामने जीत के लिए 244 रनों का टार्गेट रखा है।
आज आईटीएम खेल मैदान पर पहले खेलते हुए ग्वालियर की टीम की ओर से कप्तान अनुष्का शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली उन्होंने 120 रन का योगदान दिया इस शतक के सहारे ग्वालियर संभाग टीम निर्धारित 50 ओवर में 243 तक पहुंचने में कामयाब रही।
उल्लेखनीय है कि अंतर संभागीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट ग्वालियर की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें एक जीता ओर एक हारा है। इस टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुरैना में खेला जाना है।