Homeप्रमुख खबरेंनव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन ने स्वयं को सच्चे समर्पण से देश सेवा...

नव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन ने स्वयं को सच्चे समर्पण से देश सेवा में समर्पित करने का प्रण लिया

सीआरपीएफ में दीक्षांत समारोह एवं शपथ ग्रहण परेड का हुआ आयोजन

ग्वालियर / केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्वालियर में 339 नव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन द्वारा 16 सप्ताह के बुनियादी प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड का अयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल श्री गुरशक्ति सिंह सोढ़ी रहे। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। सहायक कमाण्डेंट श्री सरबजीत सिंह तलवार ने इस भव्य तथा शानदार परेड को कमान किया। उपस्थित समस्त अतिथिगण, परिवार-जन एवं बच्चों ने तालियां बजाकर परेड का अभिवादन किया। दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण परेड में कुल 06 कन्टीनजेंट शामिल थे, जिसका जोश और टर्न आउट उच्च दर्जे का देखने को मिला।
कमाण्डेन्ट / मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल श्री बी.ए.के. चौरसिया ने 339 नव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन कार्मिकों को सच्चे मन से देश सेवा में समर्पण हेतु शपथ दिलाई। शपथ लेकर नव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन ने स्वयं को सच्चे समर्पण से देश सेवा में समर्पित करने का प्रण लिया।
परेड के पश्चात मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में देश सेवा में समर्पित होने जा रहे नव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन कार्मिकों को अपनी शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र ग्वालियर श्री राज कुमार निगम, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) ग्रुप केन्द्र कुमुद दिवगैयाँ, कमाण्डेन्ट ग्रुप केन्द्र ग्वालियर डॉ. श्री प्रेम चन्द्र गुप्ता, क्षेत्र के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण, नव नियुक्त सिपाही, ट्रेड्समैन कार्मिकों के परिवारजन एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्वालियर के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं अन्य बैंक कार्मिक इस कार्यक्रम के साक्षी बने।
क्

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments