ग्वालियर /बाल एवं शिशु रोग विभाग गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं ग्वालियर बाल अकादमी के तत्वाधान में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन के पांचवें दिन सामाजिक जागरूकता के लिए साइकिल रैली एवं वॉकाथॉन का सफल आयोजन किया गया l
विभागाध्यक्ष प्रो डॉ अजय गौड़ के नेतृत्व में स्तनपान का संदेश देने बच्चों के डॉक्टर्स ने मंगलवार को कटोरताल थीम रोड से जीआर मेडीकल कॉलेज तक पद यात्रा की। इसमें वरिष्ठ डॉक्टर्स आगे साइकिल से इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।

जूनियर डॉक्टर्स,नर्सेस, स्टाफ आदि स्लोगन पोस्टर लेकर चल रहे थे। साथ ही सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को डॉक्टर्स ने पेंपलेट्स भी वितरित की और स्तनपान के महत्व को समझाया।
विभागाध्यक्ष प्रो डॉ. अजय गौड़ द्वारा के साथ विभाग के अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया, जिनमें प्रमुख रूप से —प्रो डॉ. घनश्याम दास
अध्यक्ष ग्वालियर बाल अकादमी , प्रो डॉ. रवि अम्बे संयुक्त सचिव मध्यप्रदेश बाल अकादमी , प्रो डॉ. नीतू अग्रवाल, प्रो डॉ. सुनीता प्रसाद, प्रो डॉ. वाय. एस. वर्मा, , डॉ. सत्विक बंसल, डॉ. सत्येन्द्र राजपूत तथा डॉ. अवधेश वर्मा सम्मिलित रहे। डॉ रवि अम्बे द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया l
इस अवसर पर स्तनपान को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न स्लोगन भी उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए बोले गए, जिनमें प्रमुख रूप से:
“स्तनपान है जीवन का आधार, इससे होता रोगों पर वार!”
“स्वस्थ माँ और स्वस्थ शिशु का पहला कदम – स्तनपान।”
“स्तनपान अपनाएं, कुपोषण भगाएं।”
“यह सिर्फ आहार नहीं, माँ का प्यार है।”
विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 6 अगस्त 2025 एक विशेष यूजी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एम.बी.बी.एस. के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता भी स्तनपान विषय पर आधारित होगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को इस विषय में गहन जानकारी देना एवं उनकी जागरूकता को बढ़ाना है।
स्तनपान को बढ़ावा देना, शिशु को स्वस्थ जीवन देना।
यह सप्ताह नहीं, एक संकल्प है — स्वस्थ भारत की ओर।