Homeप्रमुख खबरेंभाजपा महिला पार्षद का वरिष्ठ नेता राज चड्ढा पर करारा कटाक्ष "भाईसाहब...

भाजपा महिला पार्षद का वरिष्ठ नेता राज चड्ढा पर करारा कटाक्ष “भाईसाहब किसी के तो खास बनो”

ग्वालियर /वार्ड 58 की पार्षद और नगरनिगम में भाजपा पार्षद दल की मुख्य सचेतक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अपर्णा पाटिल की पेड़ों को बचाने की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता राज चड्ढा जो कि वर्तमान में पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रीय हैं से फेसबुक पर तीखी नोंक झोंक खासी चर्चा में है।

भाजपा पार्षद अपर्णा पाटिल ने अपने फेसबुक पेज पर माधव नगर में पेड़ों की कटाई पर ध्यानाकर्षित करते हुए लिखा    लिखा कि
माधव नगर मैं पेड़ों की दिनदहाड़े हत्या। मेरे द्वारा निगम कमिश्नर व पार्क विभाग को अवगत करा दिया गया है। मुझे सख्त कार्रवाही का आश्वासन दिया गया है।58 पर्यावरण के प्रति संवेदनहीनता के परिणाम हम सभी को भुगतने होंगे। नदी नालों के प्रति संवेदनहीनता के परिणाम हम सभी भुगत ही चुके हैं।
भाजपा पार्षद की यह अपील वरिष्ठ नेता राज चड्ढा को इतनी चुभी कि उन्होंने अपने विशेष अंदाज में इसका जवाब दे डाला उन्होंने लिखा
पार्षद महोदया,
आपने अपने वार्ड में एक भी पेड़ न कटने का आश्वासन दिया था।
अब आपकी जिम्मेवारी है कि दोषियों को दंडित कराएं और आम जन को उससे अवगत कराएं।
श्रीराम कॉलोनी के बाहर बाउंड्री वाल बनवा कर बड़ी प्रजाति के वृक्ष लगवाने के आपके वचन के भी पूर्ण होने की प्रतीक्षा है।
सादर! सस्नेह!!
पार्षद अपर्णा पाटिल को राज चड्ढा द्वारा उनके जवाब में  श्रीराम कॉलोनी के बाहर बाउंड्री वाल न बनने की बात का जिक्र इतना चुभा कि पार्षद पाटिल ने तीखा प्रतिउत्तर देते हुए यहां तक कटाक्ष कर डाला कि भाईसाहब किसी के तो खास बनो।
आप भी पढ़िए
Raj Chaddha  आप को टैग इसलिए किया था कि आप मेरे साथ खड़े होगे। आजकल मैं शारीरिक कष्टों से गुजर रही हूं। पर आपकी ये टिप्पणी व्यथित करती है। आप जब मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष थे तब गांधी रोड के सैकड़ों पेड़ काटे गए थे। मैं इसके विरुद्ध अकेली खड़ी थी। तब आपने साथ नहीं दिया था। श्रीराम कॉलोनी ग्रीन बेल्ट की मेरे प्लानिंग फोन कर पूछ तो लेते सार्वजनिक टिप्पणी करने से पहले। भाईसाहब किसी के तो खास बनो।
इस कटाक्ष पर राज चड्डा ने एक बार फिर पार्षद अपर्णा पाटिल को उत्तर दिया
उन्होंने लिखा तुम्हें मैने सदैव जो स्नेह दिया है,वो तुम इतनी जल्दी भूल जाओगी और मेरे प्रोत्साहन को अन्यथा लोगी इसकी आशा कदापि नहीं थी।
पूरा जवाब आप भी पढ़िए
 Aparna पाटिल
 मैने ऐसा कुछ नहीं लिखा, जो तुम्हें अनुचित और असम्मानजनक लगे।
तुमने अपनी पीड़ा व्यक्त की मैने उस पर तुम्हारा समर्थन किया और विश्वास भी प्रकट किया है और केवल स्मरण मात्र कराया है।आलोचना तो कहीं नहीं थी।
तुम तो अपनी बच्ची हो, पेड़ कटने के विरोध में मैं हमेशा अपने शत्रु के भी साथ खड़ा मिलूंगा।
जनवरी 2024 को तुमने विश्वास दिलाया था कि नया बजट पास होते ही श्रीराम कॉलोनी के बाहर बाउंड्री वॉल बनना प्रारंभ हो जाएगी।
तुमने अगर पढ़ा हो तो इस विषय पर तुम्हारे परिचित पत्रकार ने तुम्हारे विरुद्ध अत्यंत कटु टिप्पणी की थी।मुझे बहुत बुरा लगा।मैं जानता हूं, कि तुम्हें कोई लालच प्रभावित नहीं कर सकता।इसीलिए बार बार बाउंड्रीवाल बनवाने का आग्रह करता रहता हूं।यही सच्चा जवाब होगा उन पत्रकार महोदय के मिथ्या आरोप का।
जहां तक मेला रोड के पेड़ों के कटने का सवाल था तो तुमने मुझसे खुद होकर कोई संपर्क नहीं किया।
वहां आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, जिसमें खेतान साहब की बेटी की पेट्रोल पंप के सामने मौत भी हो चुकी था,सड़क के चौड़ीकरण और बीच में डिवाइडर लगाने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया था।
जहां तुमने आक्षेप करते हुए कहा है कि “किसी के तो खास बनों”, तो बेटा समझ लो , मैं केवल अपने उद्देश्य का खास हूँ, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, फिर चाहे वह कोई भी हो।
तुम्हें मैने सदैव जो स्नेह दिया है,वो तुम इतनी जल्दी भूल जाओगी और मेरे प्रोत्साहन को अन्यथा लोगी इसकी आशा कदापि नहीं थी।
फिर भी पेड़ों को बचाने के हर संघर्ष में मैं तुम्हारे साथ हूं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments